खजूर में मिलाया नशीला पदार्थ किशोरी के साथ दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम
खजूर में मिलाया नशीला पदार्थ किशोरी के साथ दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम

खजूर में मिलाया नशीला पदार्थ किशोरी के साथ दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम
मेरठ में युवक ने खजूर में नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
वहीं पीड़िता की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।इस मामले में पंचायत कर
आरोपी से किशोरी का निकाह कराने तक की भी तैयारी कर ली गई थी,
मगर सहमति न बनने के बाद पुलिस को तहरीर दी गई।
अहमदनगर निवासी शुएब का किशोरी के घर पर आना-जाना था।
आरोप है कि गुरुवार दोपहर शुएब ने किशोरी को कुछ बात करने के बहाने अपने घर बुलाया।
आरोप है कि शुएब किशोरी को थोड़ी दूर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गया
और वहां बात करने के दौरान ही किशोरी को खजूर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया।
शाम होश आने पर बदहवाश हालात में किशोरी घर के लिए चली।
वहीं, उसकी तलाश कर रहे परिजन रास्ते में मिले। किशोरी ने घटना के बारे में बताया।
वहीं किशोरी की आपबीती सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए।