सौ से ज्यादा वाहन चुराने वाला गिरोह गया दबोचा अमीनाबाद पुलिस ने
सौ से ज्यादा वाहन चुराने वाला गिरोह गया दबोचा अमीनाबाद पुलिस ने

लखनऊ: सौ से ज्यादा वाहन चुराने वाला गिरोह गया दबोचा अमीनाबाद पुलिस ने
अमीनाबाद पुलिस ने 100 से ज्यादा वाहन चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया।
तीनों के पास से चोरी के पांच दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, अमीनाबाद
की प्रताप मार्केट इलाके से कुछ दिन पहले देर रात एक दोपहिया
वाहन चोरी हुआ था। इसके बाद से चोर की तलाश की जा रही थी।
शुक्रवार देर रात एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे
पुलिस ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया।जांच में पता
चला कि जिस पर तीनों सवार थे, वह चोरी की बाइक थी
और बाइक चला रहा बदमाश मंगलेश करीब 20 दिन
पहले वाहन चोरी के आरोप में जेल से छूट कर आया है
मूल रूप से मंगलेश ठाकुरगंज का निवासी है तो वहीं दो अन्य पकड़े गए
बदमाश शादिक खान और मो. अतीक मड़ियांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।




