श्रावस्ती में बाइक छीनकर बदमाश फरार
श्रावस्ती में बाइक छीनकर बदमाश फरार

श्रावस्ती में बाइक छीनकर बदमाश फरार
भिनगा-इकौना मार्ग पर बीती रात करीब 11 बजे एक युवक की बाइक
बदमाशों ने छीन ली और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस
को घटना की जानकारी दी है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
गिलौला थाना क्षेत्र के गोसाईंपुरवा निवासी एक युवक की ससुराल भिनगा में है।
बीती रात करीब 11 बजे वह अपनी ससुराल से घर को वापस लौट रहा था।
अंधरपुरवा गांव के पास पहुंचा ही था कि दो बाइक सवारों ने उसकी बाइक को आगे से रोककर उसे नीचे गिरा दिया। और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। रात के अंधेरे में वह बदमाशों का चेहरा नही देख सका। वहीं इस घटनाक्रम के दौरान उसकी मोबाइल भी गायब हो गई।
कुछ दूर आगे बढ़ने पर उसे गांव के लोग मिले जिनके फोन से उसने घटना की सूचना अपने परिजनों और पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे इकौना थाने ले गई। वहीं घटना की जानकारी होने पर आ रहे परिवारीजन हादसे का शिकार हो गए। पांडेय पुरवा के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमे 3- 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।