cricket
आकाश चोपड़ा ने बताया रोहित शर्मा किस पूर्व भारतीय कप्तान के स्टाइल में करते हैं कप्तानी
आकाश चोपड़ा ने बताया रोहित शर्मा किस पूर्व भारतीय कप्तान के स्टाइल में करते हैं कप्तानी

आकाश चोपड़ा ने बताया रोहित शर्मा किस पूर्व भारतीय कप्तान के स्टाइल में करते हैं कप्तानी
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा की कप्तानी की
जमकर तारीफ की और कहा कि, वो बिल्कुल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की
तरह से ही कप्तानी करते हैं।
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि,
अगर आप धौनी को देखें तो उनके चेहरे को देखकर ये कभी नहीं
अंदाजा लगा पाएंगे कि, उनके दिमाग में क्या चल रहा है।
धौनी के दिमाग मे एक कैलकुलेटर चलता रहता है कि, किस गेंदबाज के कितने ओवर बचे हैं उन्हें कब इस्तेमाल करना है।