शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य वसीम रिजवी पर दर्ज दुष्कर्म का मुकदमा जांच शुरू की गई
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य वसीम रिजवी पर दर्ज दुष्कर्म का मुकदमा जांच शुरू की गई

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य वसीम रिजवी पर दर्ज दुष्कर्म का मुकदमा जांच शुरू की गई
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी
पर दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट में याचिका दायर की थी।
दो दिन पहले कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। वसीम रिजवी
के खिलाफ सआदतगंज कोतवाली में गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज बृजेश यादव के मुताबिक वसीम रिजवी के चालक की पत्नी ने
बीते 22 जून को तहरीर देकर बताया था कि कई साल से उनके पति शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के
सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के यहां गाड़ी चला रहे थे।वसीम रिजवी अक्सर यतीमखाने में ही रहते हैं।
कुछ साल पहले उन्होंने पति को भी यतीमखाने के पास ही एक सर्वेंट क्वार्टर दे दिया था।
आरोप है कि करीब पांच साल पहले शाम को पति ने फोन किया कि उन्हें गाड़ी
लेकर शहर के बाहर जाना है। पति चले गए। इसके बाद रात करीब 10 बजे वसीम
रिजवी सर्वेंट क्वार्टर स्थित घर पहुंचे। दरवाजा खोला तो वह अंदर घुसते चले आए और
छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने बच्चों और पूरे परिवार को मारने की धमकी दी।
इसके बाद दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।