
नहाते वक्त चाची का बनाया वीडियो भतीजे की गंदी करतूत आई सामने
आरोपी ने नहाते वक्त पीड़िता की वीडिया बनाई फिर महिला को ब्लैकमेल किया।
महिला ने तंग आकर जब इसका विरोध किया तो आरोपी भतीजे ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया और मारपीट भी की।
पीड़ित महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।
महिला ने बताया कि जेठानी का ऑपरेशन था, इसलिए वह दो माह पूर्व उनका हालचाल जानने उनके घर पर आई थी।
इसी दौरान 20 वर्षीय भतीजे ने नहाते समय उसकी वीडियो बना ली।
महिला के मुताबिक भतीजे ने उसे इस बारे में बताया और उसे ब्लैकमेल करने लगा।
कहा कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह इसे वायरल कर देगा।
पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।




