CrimeShravasti

श्रावस्ती जनपद में घर से हुआ किशोरी का अपहरण

श्रावस्ती जनपद में घर से हुआ किशोरी का अपहरण

श्रावस्ती जनपद में घर से हुआ किशोरी का अपहरण

श्रावस्ती जनपद के सोनवा क्षेत्र के शाहपुर कठौतिया गांव में चार पहिया वाहन से
आए पांच बदमाश असलहा लहराते हुए घर में घुस कर किशोरी को उठा ले गए।
विरोध करने पर बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। जब तक कोई कुछ समझ
पाता तब तक आरोपित फरार हो गए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पूरा मामला शाहपुर कठौतिया के बंजारन पुरवा का है। शब्बीर अपनी पत्नी के साथ
दरगाह शरीफ बहराइच गए थे। घर पर सिर्फ बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान बहराइच
जिले के दरगाह शरीफ क्षेत्र के कौशल, अंबेडकरनगर जिले के मोहम्मद अजमत, मोहम्मद फोरोज, अकबर अली व बलरामपुर जिले के लाले चौपहिया वाहन से घर पहुंच गए। घर में घुस कर 16 वर्षीय मुस्कान को घसीटते हुए अपने साथ ले जाने लगे। घर पर मौजूद बच्चों ने इसका विरोध किया तो उन्हें मारा पीटा। असलहा लहराते हुए मुस्कान को अपने वाहन पर बैठा लिया। बहन खुशबू ने इसका किया तो मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण इकट्ठा होते तब तक अपहरणकर्ता किशोरी को लेकर फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close