Breaking News

भारतीय अब फ्रांस में भी कर पाएंगे UPI पेमेंट

पीएम नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान बड़ी घोषणा हुई है। भारत और फ्रांस के बीच UPI को लेकर समझौता हो गया है। अब भारतीय लोग UPI की मदद से फ्रांस में पेमेंट कर पाएंगे। पीएम मोदी ला सीन म्यूजिकल में भारतीय लोगों को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने इसकी घोषणा की। अब अगर भारतीय लोग फ्रांस ट्रेवल करते हैं तो उन्हें ज्यादा कैश या Forex कार्ड लेकर जाने की जरूरत नहीं है. अब भारतीय रुपयों में पेमेंट कर पाएंगे। फिलहाल अभी UPI पेमेंट पूर्ण रूप से सब जगह शुरू नहीं हुआ है।

लगभग 1:30 बजे प्रधानमंत्री बैस्टिल डे परेड देखेंगे। इस दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ प्रधानमंत्री परेड में शामिल भारतीय दल से भी मुलाकात करेंगे। भारतीय वायु सेना के तीन विमान भी फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेंगे शाम लगभग 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार ) पीएम मोदी नेशनल असेंबली के अध्यक्ष ब्राउन-पिवेट की ओर से आयोजित दोपहर के भोजन में शामिल होंगे। शाम करीब 6:15 बजे पीएम विभिन्न विचारकों से मुलाकात करेंगे। रात लगभग 8:30 बजे, प्रधानमंत्री मोदी एलिसी पैलेस में औपचारिक स्वागत समारोह में भाग लेंगे, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता और प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा। करीब 10:30 बजे पीएम भारत-फ्रांस सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे फिर भारतीय समयानुसार प्रधानमंत्री आधी रात को लौवर म्यूजियम जाएंगे, जहां वे रात्रिभोज में शामिल होंगे। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों एफिल टॉवर पर आतिशबाजी का देखेंगे।

प्रधानमंत्री ने अपने दौरे के पहले दिन पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ है और भारत ‘मॉडल ऑफ डायवर्सिटी’ भी है। यह हमारी बहुत बड़ी शक्ति है और ताकत भी है। भारत का हजारों वर्ष का पुराना इतिहास, भारत का अनुभव, विश्व कल्याण के लिए भारत के प्रयासों का दायरा बहुत बड़ा है। उन्होंने कहा कि क्लाइमेट चेंज हो, ग्लोबल सप्लाई चेन हो, आतंकवाद हो, कट्टरवाद हो, हर चुनौती से निपटने में भारत का अनुभव, भारत का प्रयास दुनिया के लिए मददगार साबित हो रहा है।

 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close