CrimeDehradunउत्तराखंड

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा आवासीय स्कूल संचालक पर वार्डन भी है आरोपी

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा आवासीय स्कूल संचालक पर वार्डन भी है आरोपी

देहरादून: बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा आवासीय स्कूल संचालक पर वार्डन भी है आरोपी
जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक एनजीओ
आवासीय स्कूल का संचालन करता है। स्कूल में कुल आठ बच्चे पढ़ते हैं।
दुष्कर्म का आरोप स्कूल के संचालक पर है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ
मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस संदेह के आधार
पर एक महिला से भी पूछताछ कर रही है।

एसपी सिटी के अनुसार रविवार को एक महिला थाने पहुंची थी।
उसने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी भी इस स्कूल में पढ़ती है।
आरोप लगाया कि स्कूल के संचालक जनार्दन बिंजौला ने उसकी बेटी
के साथ दुष्कर्म किया है।
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एसपी सिटी ने बताया कि दूसरे बच्चों के साथ भी तो
गलत काम नहीं हुआ इसकी भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close