उत्तरप्रदेश

आईटीबीपी ने एक सिपाही को किया बर्खास्त, भर्ती में लगाए थे फर्जी प्रमाण पत्र

फर्जी प्रमाण पत्र के चलते आईटीबीपी ने एक सिपाही को बर्खास्त कर दिया। सिपाही ने यूपी पुलिस कुशल खिलाड़ी भर्ती में आवेदन किया। सिपाही ने हाईस्कूल और इण्टर के फर्जी प्रमाण पत्र लगाए थे क्योंकि उनकी उम्र सीमा तय किए गए क्राइटेरिया से अधिक हो गई थी।

जब समित सिंह ने यूपी पुलिस कुशल खिलाड़ी भर्ती के लिए आवेदन किया तो इसकी शिकायत की गई। जांच में यूपी पुलिस एवं भर्ती बोर्ड ने आरोप सही पाया। सिपाही समित सिंह पर मुकदमा दर्ज हुआ। समित सिंह ने कुशल खिलाड़ी भर्ती 2022 में एथलेटिक्स श्रेणी के लिए आवेदन किया था। जिसमें उनका चयन हो गया था। समित सिंह की शिकायत सहारनपुर जीबीएफडी इंटर कॉलेज के शिक्षक सचिन शर्मा ने की।

शिकायत में अभ्यर्थी के आईटीबीपी से निकाले जाने और फर्जी अंकपत्र तैयार करने के बारे में बताया गया था। शिकायत के बाद जांच में समित सिंह के झूठ के बारे में पता चला। इन्होंने समित सिंह ने सुमित पवार के नाम से 1999 में हाईस्कूल पास की है फिर 12वीं की। समित की जन्मतिथि 2 जनवरी 1993 है।

समित सिंह ने आईटीबीपी की 2013 में हुई भर्ती में हिस्सा लिया था. 2014 में वह बिना बताए गायब हो गए. 2018 में सेवा से बर्खास्त किया गया था। समित सिंह का फर्जीवाड़ा सामने आने पर डिप्टी एसपी रवि राज सिंह चौहान ने हुसैनगंज कोतवाली में तहरीर दी। फिर धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज बनाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया, जांच जारी है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close