रांची का रिम्स सुलझाएगा दिमाग पर पड़ने वाले कोरोना के असर की गुत्थी
रांची का रिम्स सुलझाएगा दिमाग पर पड़ने वाले कोरोना के असर की गुत्थी

रांची का रिम्स सुलझाएगा दिमाग पर पड़ने वाले कोरोना के असर की गुत्थी
कोरोना वायरस हमारे तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) को किस तरह प्रभावित करता है,
इसपर देश-दुनिया के विशेषज्ञ चिंता कर रहे हैं। कई कोरोना मरीज मस्तिष्क और न्यूरो
से संबंधित बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ
मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के विशेषज्ञ अब इस बात पर मंथन करेंगे कि कोरोना की
चपेट में आने के बाद लोगों को मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र से संबंधित कौन सी बीमारियां हो रही हैं।
यह शोध अमेरिका के शोध संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ (एनआइएच) और विश्व स्वास्थ्य संगठन
(डब्लूएचओ) की देखरेख में हो रहा है। रिम्स के निदेशक डा. कामेश्वर प्रसाद बताते हैं कि न्यूयार्क
विश्वविद्यालय के नेतृत्व और समन्वय में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय शोध के लिए रिम्स को मौका मिलना गौरव की बात है।