राजनीति में हाथ आजमाएंगे अभिषेक बच्चन ? लड़ सकते है लोकसभा चुनाव

सियासी गलियारों में खबरे है कि पिता अमिताभ बच्चन और माता जया बच्चन की तरह जल्द अभिषेक बच्चन भी राजनीति में कदम रख सकते हैं। अपने पिता अमिताभ बच्चन के नक्शेकदम पर चलते हुए इलाहाबाद से चुनाव लड़ने वाले हैं। इसी सीट से अमिताभ बच्चन ने 1984 में चुनाव लड़ा था। अभिषेक बच्चन फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।
यह भी खबर है कि वे जल्द इलाहाबाद से चुनाव लड़ने वाले हैं। वह अखिलेश यादव की पार्टी की समाजवादी पार्टी से जुड़ने वाले हैं। खबर के अनुसार वे अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी से जुड़ सकते हैं और इलाहाबाद चुनाव से लड़ सकते हैं। हालांकि, इस पर अभिषेक बच्चन या समाजवादी पार्टी की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। उत्तर प्रदेश में उनके चुनाव लड़ने की खबरें तेज है।
बता दे अमिताभ बच्चन ने 1984 में फिल्मों से ब्रेक लेकर पॉलिटिक्स में आने का निर्णय लिया था। हालांकि, बोफोर्स स्कैंडल में नाम आने के बाद उन्होंने 1987 में सांसद पद से त्यागपत्र देते हुए संन्यास ले लिया था। इसके बाद, जया बच्चन ने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली और अब वह पार्टी से राज्यसभा सांसद है।