Special

वर्दी में जबरदस्त थिरके जनाब सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी ने लगा दी आग

वर्दी में जबरदस्त थिरके जनाब सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी ने लगा दी आग

वर्दी में जबरदस्त थिरके जनाब सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी ने लगा दी आग

मुंबई पुलिस का इंटरनेट पर अपना इच जलवा है! बोले तो, पब्लिक को जागरुक
करने से लेकर टेंशन को भगाने के मामले में आमची ‘मुंबई पुलिस’ का जवाब नहीं।
अब सोशल मीडिया पर एक कांस्टेबल का डांस वीडियो वायरल हो रहा है।

यह वीडियो पुलिस कांस्टेबल अमोल ने 30 जुलाई को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
इसमें वह ‘अप्पू राजा’ फिल्म के ‘आया है राजा…गीत पर एक युवक के साथ गजब डांस कर रहे हैं। अमोल, अपनी वर्दी में है जबकि दूसरा शख्स सादे कपड़ों में है। अमोल यशवंत कांबले अपने धांसू डांस के लिए इंटरनेट पर छाए हुए हैं। वह नायगांव पुलिस हेडक्वार्टर में पोस्टेड हैं। कांबले, अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद या फिर छुट्टी के दिनों में डांस करते हैं, और अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। अमोल की उम्र 38 साल है। वह मुंबई के माहिम में रहते हैं। वह साल 2004 में मुंबई पुलिस भर्ती हुए थे। और हां, बचपन से ही डांस के शौकीन रहे हैं। अमोल ने कहा, ‘एक पुलिसकर्मी होने के नाते, कानून और व्यवस्था को बनाए रखना व नागरिकों की रक्षा करना मेरा पहला कर्तव्य है। लेकिन अपने वीकली ऑफ में मैं अपने और बहन के बच्चों के साथ डांस और खूब मस्ती करता हूं।’

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close