BIHARSpecial

दूध वाले के प्यार में पागल हुई 4 बच्चों की मां पंचायत के सामने रचाई दोनो ने शादी

दूध वाले के प्यार में पागल हुई 4 बच्चों की मां पंचायत के सामने रचाई दोनो ने शादी

दूध वाले के प्यार में पागल हुई 4 बच्चों की मां पंचायत के सामने रचाई दोनो ने शादी

बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले एक 21 साल के लड़के ने 41 साल की चार बच्चों की मां
से शादी रचा ली है। इस मामले के सामने आने के बाद से जहां एक और लोगों में आश्चर्य है
तो वहीं दूसरी ओर लड़के के घर वाले इसे टोना-टोटका का मामला बता रहे हैं।

सबसे बड़ी बात है कि गांव के लोगों को दोनों की शादी से कोई परेशानी नहीं थी।
लोगों का कहना है कि महिला के पति की मौत को 3 साल हो गये थे ऐसे में
उसे अपने परिवार के पालन पोषण में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इसलिए यदि दोनों अपनी इच्छा से एक दूसरे संग शादी करना चाहते थे तो
इससे हमें कोई परेशानी नहीं है। परबत्ता प्रखंड अंतर्गत दरियापुर पंचायत में
गांव के लोगों के सामने सादगी से इनकी शादी संपन्न कराई गई। 41 वर्षीय
चार बच्चों की मां मानत्ती देवी को 21 साल के युवक रवि कुमार से प्यार हो गया।
प्यार में पागल दोनों प्रेमी एक दूसरे के साथ जिंदगी बीताने के लिए कुछ भी करने को तैयार दिखाई दिये। इत बात की खबर गांव वालों को भी लग गई। दोनों रात के समय अक्सर मिलने के लिए जाते थे। फिर एख रात ग्रामीणों ने इन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस बेमेल जोड़े की रजामंदी से पंचायत के समक्ष शादी करा दी गयी।
इस शादी से जहां महिला काफी खुश है वहीं लड़के के घर वाले महिला को
अपनी बहू मानने को तैयार नहीं है। इसके पीछे का कारण भी स्पष्ट है
क्यों कि लड़के की सास की उम्र 40 साल की आसपास बताई जा रही है। ऐसे में बहू अपनी सास से भी 1 साल बड़ी है।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close