पाकिस्तानी के मंत्री ने की अजीब हरकत मंत्री ने अपने दांतो से काटा फीता
पाकिस्तानी के मंत्री ने की अजीब हरकत मंत्री ने अपने दांतो से काटा फीता

पाकिस्तानी के मंत्री ने की अजीब हरकत मंत्री ने अपने दांतो से काटा फीता
पाकिस्तान के जेल मंत्री और सरकार के प्रवक्ता फैयाज-उल-हसन चौहान का एक वीडियो
सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे एक दुकान का उदघाटन कर रहे हैं।
इस दौरान फैयाज-उल-हसन दांतों से रिबन को काटते नज़र आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फैयाज-उल-हसन रावलपिंडी में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के उदघाटन के
लिए गए थे। वहां उन्हें रिबन काटना था। लेकिन जो कैंची उन्हें दी गई थी उससे फीता नहीं कटा।
तो उन्होंने दूसरी कैंची की प्रतीक्षा करने के बजाय अपने दांतों से रिबन काट दिया। अब इस घटना का
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सरहदों के दोनों ओर लोगों को हंसा रहा है। इस वीडियो
में आप देख रहे होंगे कि पाकिस्तान के जेल मंत्री फयाज अल हसन चौहान एक शोरूम का उदघाटन करने आए थे।
उदघाटन के दौरान उन्हें एक कैंची दी गई ताकि फीता को काटा जा सके, मगर मंत्री महोदय उल्टी सोच के हैं। उन्हें कैंची पसंद नहीं है, ऐसे में उन्होंने तय किया कि वो मुंह से फीता काटेंगे। उन्होंने ऐसा किया भी और वो शायद भूल गए कि वो एक देश के मंत्री हैं। उनकी जगह 5 साल का बच्चा भी शायद ऐसी हरकत नहीं करता। ये मंत्री महोदय सिर्फ जेल मंत्री नहीं बल्कि पंजाब प्रांत के स्पोक्सपर्सन भी हैं। इस वीडियो को रविंद्र सिंह रोबिन ने इपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कहा- ऐसा जाहिल इंसान हमने ज़िंदगी में नहीं देखा है। कुछ लोगों ने कहा- कैंची शायद चीन की होगी, इसलिए इन्होंने मुंह से फीता काटा।