Lucknowराजनीती

यूपी चुनावों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर है जारी केंद्रीय मंत्री ने ममता और अखिलेश पर साधा निशाना

यूपी चुनावों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर है जारी केंद्रीय मंत्री ने ममता और अखिलेश पर साधा निशाना

यूपी चुनावों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर है जारी केंद्रीय मंत्री ने ममता और अखिलेश पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार थमने से पहले मेरठ पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी पर निशाना साधा। ममता बनर्जी के लखनऊ आकर अखिलेश यादव का समर्थन करने पर अनुराग ठाकुर ने कहा पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या जिनके राज में हुई वो ममता बनर्जी दंगा कराने वालों का समर्थन करने यूपी में आई हैं। दंगा कराने वाले आज यूपी में इकट्‌टा हुए हैं।  अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हुई। चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को पलायन करना पड़ा।  जिनके राज में पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं की हत्या के साथ लोकतंत्र की हत्या का काम होता है। वो समर्थन देने आई हैं उनको जिनके राज में हर चौथे दिन दंगे हुआ करते थे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सपा कार्यकाल में बिजली की तारें कपड़े सूखाने के काम आती थी। कहा हमने बहनों को मुफ्त स्कूटी देने की बात की तो अखिलेश ने उसका विरोध किया, किसानों को बकाया का विरोध शुरू किया। आज पा के घोषणापत्र जारी के समय क्या मुलायम सिंह उनके साथ थे। जिसके पिता, भाभी उसके साथ नहीं वो पांच साल में आज नजर आए हैं।  पिछले पांच सालों से अखिलेश कहां थे किसी ने नहीं देखा। लेकिन ममता बनर्जी का स्वागत करने के लिए वो आ गए।  यूपी की जनता जानती है कि गरीब कल्याण, महिला सुरक्षा पर काम किसने किया है। योगी सरकार में चार करोड़ का निवेश आया। इसलिए सीना ठोककर कहते हैं दस लाख करोड़ का निवेश हम यूपी में लाएंगे और रोजगार देंगे।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close