Crimeहरियाणा

दहेज में फॉर्च्यूनर की डिमांड पर दूल्हे ने रोके फेरे शादी के जोड़े में बैठी रह गई PhD पास दुल्हन

दहेज में फॉर्च्यूनर की डिमांड पर दूल्हे ने रोके फेरे शादी के जोड़े में बैठी रह गई PhD पास दुल्हन

दहेज में फॉर्च्यूनर की डिमांड पर दूल्हे ने रोके फेरे शादी के जोड़े में बैठी रह गई PhD पास दुल्हन

जींद निवासी नसीब कृषि विभाग में सरकारी नौकरी पर लगा हुआ है।
जिस लड़की से उसकी शादी हो रही थी वो भी शिक्षा विभाग में कार्यरत है। लड़की के पिता NDRI में कार्यरत है।
लड़की के पिता ने बताया कि बारात के आने के बाद लग्न की रस्म होती है।उसमें होने वाले समधी को अंगूठी और दूल्हे को चेन पहनाई।
जब वो लग्न की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वहां से उठे तो तुरंत लड़के ने चेन गले से खींचकर फेंक दी। हम हाथ जोड़कर उनसे प्रार्थना करने लगे तो सामने आया कि लड़के के बहनोई व दूसरे भाई की भी चेन चाहिए थी। हमने दो दिन तक देने के लिए प्रार्थना की। वो मना करते हुए गाली-गलोच करने लग गए और फेरों पर आने से मना कर दिया। 20 लाख रुपए और फॉर्च्यूनर गाड़ी की डिमांड की गई। लंबे समय तक लड़का पक्ष के लोगों में खुसर-फुसर होती रही।मेरी बेटी एलएलबी, एलएलएम, पीएचडी है। वो जॉब करती है। जब किसी की बेटी को कोई ऐसे छोड़ दे तो कोई बाप क्या करे। मंगलवार सुबह तक दोनों पक्षों में मना-मनाई चली। जब नहीं माने तो पुलिस को बुलाया गया। लड़की की मां ने कहा कि उसने लड़का पक्ष के लोगों के पैर पकड़े। कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। उनका जमाई भी गाड़ी की मांग कर रहा था। दूल्हे का जीजा दिल्ली पुलिस में है। वो आकर कह रहा है कि आपने फार्च्यूनर कहा था, अब क्यों मुकर रहे हो। पुलिस ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। दोनों पक्षों को सुना जा रहा है। इसी बात पर उनका झगड़ा हो गया। यदि परिजन शिकायत देंगे तो जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close