bollywoodentertainment

चेहरे की मासूमियत ने जीत लिया था दिल 16 साल बड़े एक्टर के साथ डेब्यू कर घर- घर में फेमस हो गई थीं प्राची देसाई

चेहरे की मासूमियत ने जीत लिया था दिल 16 साल बड़े एक्टर के साथ डेब्यू कर घर- घर में फेमस हो गई थीं प्राची देसाई

टेलीविजन से बॉलीवुड की तरफ कदम रखने वाली खूबसूरत अदाकारा
प्राची देसाई लोगों के दिलों पर राज करती हैं।अपने टैलेंट और अपनी
मासूमियत से भी लोगों का दिल जीता है। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के
भी प्राची ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्राची देसाई का जन्म 12 सितंबर
1988 को हुआ था। प्राची इस साल अपना 33वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं।
गुजरात के सूरत में जन्मीं प्राची देसाई की रुचि बचपन से ही एक्टिंग में रही है।

प्राची देसाई जीटीवी के धारावाहिक ‘कसम से’ में नजर आई थीं। इस समय प्राची की
उम्र महज 17 साल थी और उन्होंने खुद से 16 साल बड़े एक्टर राम कपूर के साथ
मुख्य किरदार निभाया था। प्राची का किरदार ‘बानी’ इतना प्रचलित हुआ कि लोग
उन्हें इसी नाम से जानने लगे थे।
इस धारावाहिक के दौरान प्राची देसाई के चेहरे की मासूमियत से हर किसी को प्यार हो गया था।
प्राची की पॉपुलारिटी बढ़ी और उन्होंने रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी हिस्सा लिया।
प्राची ने ना केवल इसमें हिस्सा लिया बल्कि उन्होंने इस शो के जीता भी था।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close