Breaking News

फिर दुहराई ‘निर्भया कांड’ जैसी घटना महिला से ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी

फिर दुहराई 'निर्भया कांड' जैसी घटना महिला से 'निर्भया' जैसी दरिंदगी

फिर दुहराई ‘निर्भया कांड’ जैसी घटना महिला से ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक महिला के साथ ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी का मामला सामने आया है।
महिला की उम्र 30 साल है, जिसे इलाज के लिए राजवाड़ी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के
मुताबिक, महिला के इंटरनल पार्ट्स में इंजरी है और आरोपी द्वारा रॉड डाले जाने का शक है,
फिलहाल महिला का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन हालत अभी भी गंभीर बनी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये घटना मुंबई के साकी नाका इलाके में हुई है।
यहां एक आरोपी ने महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और रेप के बाद
आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। इस मामले की जानकारी होने के बाद
हमने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ IPC के सेक्शन्स 307, 376, 323 और 504 में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है, फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर सच जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। इसीलिए आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। महिला के साथ जिस तरह की दरिंदगी हुई है उसे देखकर दिल्ली के ‘निर्भया कांड’ की यादें ताजा हो गई लेकिन इस बार पुलिस बिना किसी देरी के कार्रवाई में जुटी हुई है। गौरतलब है कि दिसंबर 2012 में इसी तरह दिल्ली में एक युवती निर्भया से चलती बस में दुष्कर्म के बाद बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया। कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close