पीएम नरेन्द्र मोदी ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अंतिम सफर पर कल्याण सिंह
पीएम नरेन्द्र मोदी ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अंतिम सफर पर कल्याण सिंह

पीएम नरेन्द्र मोदी ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अंतिम सफर पर कल्याण सिंह
भारतीय राजनीति के पुरोधाओं में से एक स्वर्गीय कल्याण सिंह अब अपने अंतिम सफर पर हैं।
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ
के संजय गांधी पीजीआइ में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भाजपा के पुरोधा
रहे कल्याण सिंह की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने पूर्व
सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह के परिवार के लोगों से भी भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली से लखनऊ आकर पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के
दिग्गज नेता कल्याण सिंह की पार्थिव देह का दर्शन करने उनके आवास पर पहुंचे। पीएम मोदी
के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के डिप्टी
सीएम डा. दिनेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा पूर्व राज्यसभा
सदस्य कुसुम राय भी थीं।
पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ ही उनकी सरकार में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लखनऊ आकर उनके अंतिम दर्शन करेंगे।