नेहा धूपिया और अंगद बेदी बेटे के जन्म के बाद तरसे किस के लिए वीडियो शेयर कर ये क्या बोल गए
नेहा धूपिया और अंगद बेदी बेटे के जन्म के बाद तरसे किस के लिए वीडियो शेयर कर ये क्या बोल गए

नेहा धूपिया और अंगद बेदी बेटे के जन्म के बाद तरसे किस के लिए वीडियो शेयर कर ये क्या बोल गए
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी हाल ही में दूसरी बार माता- पिता बने हैं।
नेहा और अंगद बेटे के जन्म से काफी खुश हैं।वहीं न्यूली मॉम डैड भी पैरेंटिंग को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।
अब हाल ही में अंगद बेदी ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि
बेटे के जन्म के बाद से वो नेहा को किस करने को तरस गए हैं।
बेटे के जन्म के बाद अंगद और नेहा दोनों ही बेहद खुश हैं। नेहा अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
उनके माता- पिता और सास- ससुर भी उनकी देख- रेख के लिए वहां मौजूद हैं। ऐसे में नेहा और
अंगद को रोमांस करने का समय और मौका दोनों ही नहीं मिल पा रहा है।
दरअसल हाल ही में अंगद बेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है।
ये वीडियो अस्पताल का है, जहां नेहा बैठी हुई हैं।इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में अंगद बेदी ने लिखा,
‘जब कभी मिले एक सेकंड!! नेहा धूपिया तुम वॉरियर हो। मुझे तुम पर गर्व है तुम जो भी करती हो उस पर।’