
पिता बना बेटी के लिए हैवान,बेटी से किया छह साल तक दुष्कर्म
ललितपुर में एक पिता ही बेटी के लिए हैवान बन गया। उसने छह साल
तक बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसे रुपयों के लिए
होटलों में भी भेजने लगा। विरोध करने पर बोला कि अब तो रोज यही काम करना पड़ेगा।किशोरी के मुताबिक,
उसे डरा-धमकाकर पिता उससे यह सब काम करा रहा था। उसकी खामोशी का फायदा उठाकर रिश्तेदारों ने भी
उसके साथ रेप किया। उसे कई बार बेचने का भी प्रयास किया।
पुलिस ने किशोरी के पिता और रिश्तेदार समेत 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
यहां रहने वाली किशोरी 11वीं पास कर चुकी है। उसने बताया कि जब वह 6वीं क्लास में पढ़ती थी
तो उसके पिता उसे घुमाने के बहाने बाहर ले गए। उन्होंने अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो देखने का दबाव डाला। मना करने पर वे काफी नाराज हुए। अगले दिन नए कपड़े देकर फिर से घुमाने ले गए। बताया कि पिता ने ग्राम महेशपुरा के खेतों में डरा-धमकाकर रेप किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के मुताबिक, रेप करने के अगले दिन उसका पिता उसे स्टेशन के एक होटल में ले गया। वहां पर एक महिला मिली। जो उसे रूम में ले गई। रूम में एक युवक पहले से मौजूद था। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। होश आया तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और पेट में दर्द हो रहा था। वह किसी तरह से घर पहुंची। उसने घर आकर पिता से पूछा कि होटल में क्या हुआ था। जिस पर उसके पिता ने कहा, अब रोज यही काम करना पड़ेगा।किशोरी का पिता उसे रोज स्कूल से ले जाता था। इसके बाद होटल में दूसरे युवकों के पास छोड़ देता था। वहां पर उसके साथ रेप किया जाता था। किशोरी के मुताबिक, उसके ताऊ और तीन चाचाओं ने भी घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, उसके चचेरे भाइयों ने भी दरिंदगी की। जब उसने अपनी दीदी से शिकायत की तो उन्होंने भी चुप रहने का कहा।किशोरी ने बताया कि कुछ दिन पहले वह परेशान होकर अपनी मां के साथ महिला थाने गई। वहां पर उसने शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसकी जानकारी जब उसके पापा को हुई तो उसे और उसकी मम्मी को मारपीट कर घर में बंद कर दिया।3 जुलाई को किशोरी अपने चाचा की लड़की की शादी में गई थी। वहां पर सभी ने उसे बेचने का प्रयास किया। इसके बाद कई बार और बेचने का प्रयास किया। जिससे तंग आकर सोमवार को पीड़िता ने मां व भाई के साथ खुद को घर में कैद कर लिया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। बाद में एसपी निखिल पाठक पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने न्याय का भरोसा दिलाया। एसपी ने बताया कि 25 नामजद और तीन अज्ञात समेत 28 लोगों पर रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।