CrimeMadhya Pradesh

बुरका बना सरेराह बवाल की वजह लड़की को घेरकर जबरन उतरवाया बुर्का

बुरका बना सरेराह बवाल की वजह लड़की को घेरकर जबरन उतरवाया बुर्का

बुरका बना सरेराह बवाल की वजह लड़की को घेरकर जबरन उतरवाया बुर्का

भोपाल में शनिवार को कुछ लोगों ने एक लड़की को बीच सड़क पर रोककर जबरन उसका बुर्का उतरवा दिया।
वह लकड़ी एक लड़के के साथ एक्टिवा पर जा रही थी। भीड़ ने उन पर कौम को बदनाम करने का आरोप लगाया।
एक शख्स ने वीडियो बनाते हुए लड़की से जबरन बुर्का उतरवा दिया। हालांकि लड़के-लड़की ने पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की,
लेकिन वीडियो सामने आने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईंटखेड़ी थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि यह घटना इस्लाम नगर की है। यहां एक्टिवा सवार एक युवक शनिवार दोपहर एक लड़की के साथ पहुंचा था। एक्टिवा पर फूलमाला चढ़ी हुई थी, जबकि उसके साथ एक लड़की बुर्का पहने हुए थी। यह देख कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने वीडियो बनाते हुए लड़की से बुर्का उतारने की जिद की। इस दौरान लड़का-लड़की गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन भीड़ ने उन्हें नहीं छोड़ा। मजबूरी में लड़के के कहने पर लड़की ने बुर्का उतारकर लोगों को दे दिया।एसआई सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि लड़का और लड़की ने इसकी शिकायत नहीं की थी, लेकिन वीडियो के आधार पर शोएब और अब्दुल माजिद नाम के युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close