bollywoodentertainmentSpecial

शादी के 45 साल बाद भरी सूनी गोद 70 साल की महिला ने दिया बेटे को जन्म

शादी के 45 साल बाद भरी सूनी गोद 70 साल की महिला ने दिया बेटे को जन्म

शादी के 45 साल बाद भरी सूनी गोद 70 साल की महिला ने दिया बेटे को जन्म

एक महिला के लिए मां बनना अपने आप में बेहद खास अनुभव होता है।
मगर 70 साल की उम्र में अगर कोई महिला मां बने, तो इसे आप क्या कहेंगे?
70 वर्षीय जीवूबेन राबरी ने शादी के 45
साल बाद एक बेटे को जन्म दिया है।
जीवूबेन का तो दावा है कि वह किसी बच्चे को जन्म देने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला हैं।
70 साल की उम्र में बच्चे के जन्म के बाद से जीवूबेन और उनके पति मालधारी (75) चर्चा का विषय बने हुए हैं।
दोनों ने हाल ही में एक प्रेसवार्ता के दौरान गर्व के साथ अपना बेटा पत्रकारों को दिखाया।

दंपती को यह बच्चा आईवीएफ तकनीक से हुआ है।
दोनों कच्छ के छोटे से गांव मोरा के रहने वाले हैं।
बच्चे के जन्म के बाद से परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर है।

मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। जीवूबेन और मालधारी की 45 साल पहले शादी हुई थी।
दोनों की बहुत इच्छा थी कि उनके कोई संतान हो, मगर कुछ दिक्कतों की वजह से उनकी यह
इच्छा इतने सालों बाद तक अधूरी थी।

डॉ. नरेश भानुशाली ने दंपती से स्पष्ट तौर पर कहा था कि उम्र ज्यादा होने और कुछ कठिनाइयों के चलते
बच्चे को जन्म देना मुश्किल होगा, लेकिन दंपती ने भगवान पर विश्वास जताया और इस असंभव और कठिन काम को संभव बना दिया।
बच्चे का जन्म आईवीएफ तकनीक के जरिए ही कराया गया था। दरअसल यूके में 50 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं के लिए
आइवीएफ की सुविधा नहीं थी, इसके लिए एलिजाबेथ को यूक्रेन जाना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close