Crimeहिमाचल प्रदेश

बीजेपी नेता ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी पर विवादित बयान बीजेपी नेता के बयान के बाद कांग्रेस में मचा हड़कंप

बीजेपी नेता ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी पर विवादित बयान बीजेपी नेता के बयान के बाद कांग्रेस में मचा हड़कंप

बीजेपी नेता ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी पर विवादित बयान बीजेपी नेता के बयान के बाद कांग्रेस में मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के भाजपा विधायक जवाहर ठाकुर के बाद अब पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नेता सतपाल सत्ती ने भी महिलाओं को
लेकर गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है वह फतेहपुर उपचुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। उन्‍होंने सीएम जयराम ठाकुर की
रैली के दौरान मंडी से लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह और महिलाओं को लेकर बयान दिया, जो कि वायरल हो रहा है। सत्ती ने कहा कि अभी वीरभद्र सिंह को स्वर्ग सिधारे दो-अढ़ाई महीने हुए हैं और हमारे परिवारों में जब किसी के पति की मौत हो जाती है, महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती हैं। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इतना मजबूर कर दिया, जब प्रतिभा सिंह को, जब वो फील्ड में गए तो उनके ध्यान में आया कि मंडी संसदीय क्षेत्र में जयराम ठाकुर का डंका बज रहा है, इसलिए प्रतिभा सिंह को बयान देना पड़ा कि वह चुनाव लड़ना ही नहीं चाहती है, उन्हें पार्टी ने जबरदस्ती लड़ा दिया। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने प्रतिभा सिंह को जैसे एमपी के चुनाव में फंसाया है कि आप ही लड़ सकती हैं। कांग्रेस के लोगों को पता है कि नतीजा क्या आएगा। इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से द्रंग से भाजपा विधायक जवाहर सिंह ठाकुर ने महिलाओं और प्रतिभा सिंह को लेकर बयान दिया था। दरअसल मंडी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव को लेकर द्रंग से भाजपा विधायक जवाहर सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहते हैं, ‘हमारी माताएं बहनें, जिनका पति इस श्रृष्टि में नहीं रहते हैं, वो कम से कम एक साल तक मातम मनाती हैं। ’ कांग्रेस नेताओं ने जवाहर ठाकुर के इस बयान की निंदा की थी। वहीं, भाजपा ने विधायक का बचाव किया था।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close