Special

एक ऐसा डॉक्टर जो खाता है गोबर, मरीजों को भी देता है गोबर खाने की सलाह

एक ऐसा डॉक्टर जो खाता है गोबर, मरीजों को भी देता है गोबर खाने की सलाह

एक ऐसा डॉक्टर जो खाता है गोबर, मरीजों को भी देता है गोबर खाने की सलाह

भारत में गाय को मां का दर्जा दिया गया है, यहां गाय की पूजा भी की जाती है।
इसके साथ ही गाय का गोबर भी काफी शुद्ध माना जाता है। यही वजह है कि पूजा में गाय के गोबर का इस्तेमाल किया जाता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में त्योहारों पर गाय के गोबर से घरों की पुताई भी की जाती है। साथ ही चूल्हे पर खाना बनाते वक्त ईधन के रूप में
गोबर की कंडी का प्रयोग किया जाता है।इन तमाम खूबियों के बावजूद अगर कोई आप से गोबर खाने को कहें तो निश्चित की आप गुस्सा हो जाएंगे। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स गाय का गोबर खाते हुए नजर आ रहा है। इसके साथ ही वह गोबर के फायदे भी गिना रहा है।
खास बात ये है कि यह शख्स कोई आम आदमी नहीं बल्कि MBBS डॉक्टर मनोज मित्तल हैं।
इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर मनोज मित्तल ने कैमरे के सामने जमीन से गाय के गोबर को उठाकर अपने मुंह में रख लिया। उसे खाते हुए डॉक्टर ने इसके फायदे गिनाए। उन्होंने वीडियो में कहा, ‘गाय से मिलने वाले पंचगव्य का एक-एक हिस्सा मानव जाति के लिए बड़ा कीमती है। अगर हम गाय के गोबर खा लेते हैं तो हमारा तन मन पवित्र हो जाता है। हमारी आत्मा पवित्र हो जाती है। एक बार यह हमारे शरीर में चला गया तो एक तरह से हमारे शरीर को शुद्ध कर देता है। ‘

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close