
भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए 50 लोग
उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज होने के साथ ही एक दल को छोड़कर दूसरे दलों में शामिल होने का भी सिलसिला जारी है।
इसी कड़ी में शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद से पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अपनी पत्नी सहित लगभग 50 कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने वर्तमान जिला अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। वही जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए सभी लोगों को पार्टी का झंडा शॉप कर समाजवादी पार्टी में निष्ठा व्यक्त करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पूर्व मंडल अध्यक्ष के सपा में आने से जलालाबाद क्षेत्र के अल्लाहगंज मिर्जापुर कलान के साथ-साथ पूरे जनपद में समाजवादी पार्टी को फायदा मिलेगा वहीं भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता अपनी पत्नी स्नेहा गुप्ता के साथ सपा में शामिल होने के अवसर पर उन्होंने कहा कि वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं आज देश ही नहीं प्रदेश बल्कि जनपदों में भी भाजपा की नीतियों से आम जनता त्रस्त है गांव गरीब किसान मजदूर सभी समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के साथ ही पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से समाजवादी पार्टी के लिए कार्य करने की बात कही।