Specialविदेश

लेबर पेन में महिला ने चलाई साइकिल खुद साइकिल चलाकर पहुंचीं अस्पताल

लेबर पेन में महिला ने चलाई साइकिल खुद साइकिल चलाकर पहुंचीं अस्पताल

लेबर पेन में महिला ने चलाई साइकिल खुद साइकिल चलाकर पहुंचीं अस्पताल

न्यूजीलैंड की गर्भवती सांसद जूली एन जेंटर लेबर पेन के बाद रात दो बजे खुद साइिकल
चलाकर अस्पताल पहुंचीं. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि उनके अस्पताल
पहुंचने के एक घंटे बाद ही उन्होंने एक बच्चे को जन्म दे दिया. सोशल मीडिया पर इस घटना के सामने आने के बाद दुनियाभर के लोग महिला सांसद के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। दरअसल, न्यूजीलैंड की सांसद को रात दो बजे अचानक से लेबर पेन होने लगा। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइकिल उठाई और अस्पताल के लिए निकल पड़ीं। इस घटना की एक फोटो उन्होंने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी डाली है।इस तस्वीर में उनको साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है ।महिला सांसद ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘लेबर पेन में मैं साइकिल चलाने का प्लान नहीं बना रही था, लेकिन यह हो गयालेबर पेन में महिला ने चलाई साइकिल इस दौरान मेरा लेबर पेन बढ़ गया था। ‘ महिला सांसद ने इसके आगे लिखा, ‘मेरे पास अब एक स्वस्थ और प्यारा बच्चा है। वह अपने पिता की गोद में सो रहा है।अस्पताल में डॉक्टरों का समर्थन और उचित देखभाल पाकर धन्य महसूस कर रही हूं। उनकी वजह से ही मेरी जल्दी डिलीवरी हो सकी। ‘उनके इस पोस्ट के बाद लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं और प्यारे बच्चे के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close