राजनीती

मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा – मैं मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहा इस्तीफा

शुक्रवार सुबह से ही अटकले थी कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह कुर्सी छोड़ने वाले हैं। मणिपुर में 3 मई से जारी हिंसा के बीच वे दोपहर 3 बजे राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपने वाले हैं।

इन्ही अटकलों के बीच सैकड़ों महिलाएं इंफाल में राजभवन के सामने पहुंचीं। महिलाओं ने मांग की कि बीरेन सिंह इस्तीफा ना दें, बल्कि हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लें। शाम 4 बजकर 1 मिनट पर एन बीरेन सिंह ने एक ट्वीट किया और लिखा- इस मोड़ पर तो मैं इस्तीफा नहीं देने वाला हूं। सूत्रों के एक वरिष्ठ मंत्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह आज इस्तीफा देने वाले थे, लेकिन जनता के दबाव में उन्होंने अपना मन बदल लिया। बीरेन सिंह गवर्नर हाउस के लिए निकल रहे थे, लेकिन अपने घर के बाहर समर्थकों के प्रदर्शन को देखने के बाद वे वापस लौट गए।

बीरेन सिंह के घर के बाहर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने ह्यूमन चेन बनाया और कहा कि वे नहीं चाहती कि उनके CM इस्तीफा दें। उनके इस्तीफे की एक कॉपी भी तब फाड़ दी गई, जब दो मंत्री इसे लेकर CM हाउस के बाहर आए और उसे प्रदर्शन कर रही महिलाओं को सौंपा।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close