BIHARSpecial

न उम्र की सीमा न जन्मों का बंधन, 50 का दूल्हा और 30 की दुल्हन

न उम्र की सीमा न जन्मों का बंधन, 50 का दूल्हा और 30 की दुल्हन

न उम्र की सीमा न जन्मों का बंधन, 50 का दूल्हा और 30 की दुल्हन

बिहार के औरंगाबाद में एक शादी काफी चर्चा में है। इस शादी में दूल्हे की उम्र 50 साल और दुल्हन 30 साल है।
ये शादी लव मैरिज है। ये शादी हसपुरा‎ प्रखंड के सूर्य मंदिर में हुई है।प्रेमी युगल अलग-अलग जाति के है।
हालांकि दोनों ने लोगों को मनाकर शादी की है। दूल्हा गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर मंदिर आया था।
ये प्रेम विवाह गोह प्रखंड के‎ रूकुंदी गांव निवासी अधेड़‎ शिवबरत पासवान और गया जिले के शेरघाटी की रहने वाली राममणि देवी के बीच हुआ है। शिवबरत पासवान की‎ पत्नी की मौत हो चुकी है, इसके अलावा महिला के पति का भी देहांत हो चुका है।दोनों हसपुरा प्रखंड के तेतराही गांव‎ ‎निवासी उपेन्द्र सिंह के यहां‎ मजदूरी का काम करते हैं। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई‎ और दोस्ती प्यार में बदल गई।जिसके बाद दोनों छुपकर‎ मिलने-जुलने लगे और फिर शादी‎ करने का निर्णय लिया। इसके बाद दोनों ने‎ सारी बात अपने मालिक उपेन्द्र‎ सिंह उर्फ पाव और तेतराही निवासी‎ गोवर्धन पासवान को बता दी। हालांकि दोनों की जाति अलग-अलग‎ रहने के कारण परेशानी हुई‎ लेकिन फिर बाद में लोग भी मान गए। जिसके बाद हसपुरा के लोग बराती बनकर आये तो तेतराही गांव के लोग ने उनका स्वागत किया। राम मणि देवी ने कहना है कि वो इस शादी से खुश है।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close