cricket

मोंटी पनेसर ने बताया WTC Final में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को संघर्ष करना पड़ सकता है

मोंटी पनेसर ने बताया WTC Final में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को संघर्ष करना पड़ सकता है

मोंटी पनेसर ने बताया WTC Final में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को संघर्ष करना पड़ सकता है।इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर को लगता है कि अगर साउथैंप्टन के एजेस बाउल में परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के पक्ष में रहती हैं, तो न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में भारत को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।पनेसर ने कहा, ‘इस समय यहां काफी बारिश हो रही है। अगर मौसम ऐसा ही रहा, तो भारत और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी मूविंग गेंद को भारतीय बल्लेबाजों से बेहतर खेलते हैं।

यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि टेस्ट मैच के दौरान अगर गेंद स्विंग या मूव कर रही होगी,तो भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड की तुलना में इसका सामना कैसे करते हैं।’बता दें टीम इंडिया दो जून को इंग्लैंड पहुंचेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम पहले ही यहां पहुंच गई है। भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले उसे इंग्लैंड से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया फाइनल के बाद अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड से पांच मैचों की सीरीज खेलेगी।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close