
मस्जिद में कुरान पढ़ने गया था नाबालिक ,नाबालिक बच्चे के साथ मौलवी ने किया कुकर्म
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में 12 साल के एक बच्चे के साथ कुकर्म करने की वारदात सामने आई है।
यहां के रोरावर इलाके की मस्जिद में एक मौलवी पर बच्चे से कुकर्म करने का आरोप लगा है।
इस वारदात के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौलवी की ज्यादती का शिकार बच्चा डरा-सहमा है। बताया जाता है कि यह बच्चा मस्जिद में कुरान शरीफ पढ़ने गया था। वहीं मौलवी ने उसका यौन शोषण किया। इस वारदात से डरे सहमे बच्चे ने अपने परिजनों से आपबीती रोते हुए सुनाई। मौलवी की हरकतों का पता चलते ही बच्चे के परिजन उसे लेकर रोरावर थाना पहुंचे। रोरावर थाने में उन्होंने मौलवी के खिलाफ लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में अलीगढ़ के सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बच्चे के परिजनों ने मौलवी के खिलाफ मस्जिद में बच्चे से कुकर्म किए जाने की तहरीर दी है।फिलहाल बच्चा बेहद डरा सहमा है। वह मस्जिद में कुरान शरीफ पढ़ने जाया करता था। इसी बीच मौलवी ने बच्चे के भोलेपन का गलत फायदा उठाया है।