लड़के को दूसरी जाती की लड़की से हुआ प्यार शादी में जाती बानी बाधा तो पंचायत ने कराई लड़का-लड़की की शादी
लड़के को दूसरी जाती की लड़की से हुआ प्यार शादी में जाती बानी बाधा तो पंचायत ने कराई लड़का-लड़की की शादी

लड़के को दूसरी जाती की लड़की से हुआ प्यार शादी में जाती बानी बाधा तो पंचायत ने कराई लड़का-लड़की की शादी
वैशाली जिले के लालगंज बाजार के प्रेमगंज मुहल्ला स्थित श्री भगवान शंकर मनोकामना मंदिर परिसर में एक विवाह देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। दरअसल, लालगंज प्रखंण्ड के मुर्गियां चक निवासी सचिन अपने मौसी के घर समस्तीपुर के पूसा रोड शादी में गया था। वहाँ रमेश कुमार दास की बेटी अर्चना से उसकी नजरें मिली और फिर प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने मोबाईल से बात करना शुरू कर दिया। इसी बीच लड़का नौकरी करने दिल्ली चला गया और लड़की अपने घर पर थी। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला इतना बढ़ गया कि वे दोनों दिल के बेहद करीब हो गए और दोनों ने भागकर शादी करने का प्लान बना लिया। जिसके बाद दोनो लालगंज आ गए। तभी मोहल्ले वालों की नज़र दोनो प्रेर्मी युगल पर पड़ी और दोनों के परिवार वालों को बुलाया गया।
लड़का-लड़की का अंतरजातीय होना बाधक बना तो पूर्व वार्ड पार्षद उपेंद्र महतो, सामाजिक कार्यकर्ता समेत अन्य की उपस्थिति में पंचायत हुई। पंचायत में लड़की के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए। जबकि लड़के के माता पिता इस शादी के लिए तैयार हो गए। तो वहीँ, पंचायत ने प्रेमी युगल के बालिग होने का हवाला देते हुए शादी का निर्णय सुना दिया। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोग चले गए लालगंज के श्री भगवान शंकर मनोकामना मंदिर में आनन फानन में पंचायत ने दोनों की शादी करा दी। जिसमे ग्रामीणों ने ही लड़की के माता पिता की भूमिका निभाई।