Moradabadराजनीती

पूर्व सपा नेता को नहीं मिला टिकट तो छोड़ दी पार्टी और अड़ गए बगावत पर

पूर्व सपा नेता को नहीं मिला टिकट तो छोड़ दी पार्टी और अड़ गए बगावत पर

पूर्व सपा नेता को नहीं मिला टिकट तो छोड़ दी पार्टी और अड़ गए बगावत पर

प्रदेश से मुरादाबाद जनपद की कुंदरकी सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी रिजवान ने
टिकट कटने के बाद भी यूपी चुनाव 2022 लड़ने का एलान किया है। इस पर सपा ने उन्हें छह
साल के लिए निस्कासित कर दिया। उधर, हाजी रिजवान ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और सपा के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिजवान किस पार्टी में जाएंगे या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, इसके बारे में उन्होंने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन एक-दो दिन में इसका भी निर्णय कर लेने की बात उन्होंने कही है। रिजवान के इस्तीफे के बाद सपा के एक और विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। मुरादाबाद के इन विधायक का भी पार्टी ने टिकट काट दिया था। कुंदरकी विधानसभा-29 से सपा के पुराने साथी हाजी मुहम्मद रिजवान का टिकट कटने से क्षेत्र में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है। शनिवार को लखनऊ से अपने गांव डोमघर लौटने के बाद अपने समर्थकों के बीच उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़ने की चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। कुंदरकी से तीन बार विधायक रह चुके हाजी मुहम्मद रिजवान को इस बार सपा ने टिकट नहीं दिया है। टिकट की घोषणा होने से पहले और बाद में भी लखनऊ में जमे हुए थे। सारे प्रयास करने के बावजूद उन्हें टिकट नहीं दिया गया। शनिवार का वह लखनऊ से मुरादाबाद। उनके लौटने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक उनके डोमघर स्थित आवास पर पहुंच गए। समर्थकों के बीच उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close