योगी ने साधा निशाना,’कैराना और मुजफ्फरनगर में जो गर्मी दिखाई दे रही है…..शिमला बना दूंगा
योगी ने साधा निशाना,'कैराना और मुजफ्फरनगर में जो गर्मी दिखाई दे रही है.....शिमला बना दूंगा

योगी ने साधा निशाना,’कैराना और मुजफ्फरनगर में जो गर्मी दिखाई दे रही है…..शिमला बना दूंगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हापुड़ के पिलखुआ में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में ही विपक्षियों पर जोरदार प्रहार किया. सीएम योगी ने कहा, “ये गर्मी जो अभी कैराना और मुजफ्फरनगर में कुछ जगह दिखाई दे रही है न, ये सब शांत हो जाएगी. क्योंकि गर्मी कैसे शांत होगी, मैं मई और जून में भी इसको शिमला बना देता हूं.” सीएम योगी बीते कुछ दिनों में सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के प्रत्याशियों पर लगातार तंज कस रहे हैं. सोशल मीडिया पर सीएम योगी और अखिलेश यादव की तरफ से लगातार एक के बाद एक हमले किए जा रहे हैं. हालांकि योगी आदित्यनाथ इस वॉर में अखिलेश यादव पर भारी पड़ रहे हैं.
शनिवार को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से समाजवादी पार्टी को घेरते हुए एक ट्वीट किया गया था. उन्होंने लिखा, “चोला ‘समाजवादी’ + सोच ‘दंगावादी’ + सपने ‘परिवारवादी’ = ‘तमंचावादी”. बात इतने पर ही खत्म नहीं हुई.




