यादव हूं, शेरनी हूं.. सपाइयों से डरती नहीं हूं बीजेपी प्रत्याशी अपर्णा ने सपा को दिखाए तेवर
यादव हूं, शेरनी हूं.. सपाइयों से डरती नहीं हूं बीजेपी प्रत्याशी अपर्णा ने सपा को दिखाए तेवर

यादव हूं, शेरनी हूं.. सपाइयों से डरती नहीं हूं बीजेपी प्रत्याशी अपर्णा ने सपा को दिखाए तेवर
मोथरी की जनसभा खत्म होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश के समर्थन में की गई नारेबाजी से नाराज भाजपा नेत्री अर्पणा यादव ने खजूर गांव में तेवर दिखाया। उन्होंने कहा कि यादव हूं, शेरनी हूं.. सपाइयों से डरती नहीं हूं। जंगल का राजा शेर होता है मगर शिकार शेरनी ही करती है। खजूरगांव में ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया था। मोथरी की घटना से आहत अर्पणा यादव ने यादव बिरादरी के लोगों से आह्वाहन किया कि धर्मयुद्ध में भाजपा के राष्ट्रवाद के रथ पर सवार होकर पूरे जिले में कमल खिलाकर भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि जब राजपूतों की सेनाएं युद्ध के लिए निकलती थी तो यादव उनका नेतृत्व किया करते थे। उन्होंने भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र किया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार की सराहना की। अर्पणा ने कहा कि सपा के गुंडे भाजपा सरकार में अपनी जान की भीख मांग रहे है। उत्तर प्रदेश को समृद्धशाली प्रदेश बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।




