कांग्रेस महिला नेता ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन किससे लड़ना है- कांग्रेस नेता
कांग्रेस महिला नेता ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन किससे लड़ना है- कांग्रेस नेता

कांग्रेस महिला नेता ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन किससे लड़ना है- कांग्रेस नेता
ग्वालियर में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रुचि गुप्ता ने पद और कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि कांग्रेस में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की इज्जत नहीं होती है। कुछ लोग सिफारिश लगाकर ऊंचे पद पर बैठ जाते हैं। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रुचि गुप्ता की शहर की एक अन्य कांग्रेस महिला नेत्री रश्मि पवार से काफी समय से नहीं बन रही है। इसी का जिक्र करते हुए रुचि गुप्ता ने इस्तीफा हाई कमान को भेजा है।
रुचि गुप्ता ने लिखा है कि आपने एक नारा दिया था] लड़की हूं लड़ सकती हूं] पर यह नहीं बताया कि लड़ना किससे है, क्या अपनों से मैंने सच्चे मन से एवं सच्चे हृदय से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित होकर पिछले 8 वर्ष तक कार्य किया दिवंगत मांडवी चौहान दीदी ने मेरे कार्यों एवं संघर्षों को देखकर मुझे 1 वर्ष पहले महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। यह दुख सिर्फ मेरा नहीं है। कई जिलों में और भी महिलाओं का है। रुचि गुप्ता लिखती हैं कि बचपन से सुना था कि हमारे देश में विभिन्नता में एकता है। परंतु कुछ समय से मैंने पार्टी मैं एकता में विभिन्नता महसूस की। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा स्वीकार करें।




