शौचक्रिया को गई महिला को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली
शौचक्रिया को गई महिला को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

शौचक्रिया को गई महिला को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में देर रात शौचक्रिया के लिए जंगल गए पति पत्नी के ऊपर अज्ञात बदमाशों ने तमंचे से हमला बोल दिया। जिससे महिला के गले व पेट में गोली लग गई। जिसे आनन् फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें की खागा कोतवाली क्षेत्र गडोलेपुर गांव के रहने वाले दिलीप यादव अपनी पत्नी प्रिय यादव के साथ शौचक्रिया के लिए जंगल गए थे।
गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीँ इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया की खागा कोतवाली क्षेत्र के गडोलेपुर गांव के रहने वाले दिलीप यादव अपनी पत्नी के साथ शौचक्रिया के लिए जंगल गए थे। जहाँ अज्ञात बदमाशों ने तमंचे से हमला बोल दिया है। जिससे उसकी पत्नी के गले व पेट में गोली लग गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होते ही आगे की कार्यवाई की जायेगी।