Agraआगराराजनीती

वोट मांगने का नया तरीका, फर्जी वोट डालो, मारो…जीतने के लिए कुछ भी करो

वोट मांगने का नया तरीका, फर्जी वोट डालो, मारो...जीतने के लिए कुछ भी करो

वोट मांगने का नया तरीका, फर्जी वोट डालो, मारो…जीतने के लिए कुछ भी करो

बाह में भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह के बेटे का एक विवादित वीडियो सामने आया है। वीडियो में विधायक का बेटा लोगों से फर्जी वोटिंग करने के लिए बोल रहा है। साथ ही वो लोगों को पोलिंग बूथ पर मारपीट करने के लिए उकसा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह का बेटा त्रिभुवन सिंह एक सभा को संबोधित करने पहुंचा था। जहां उसने ये विवादित बयान दिया है।

वीडियो में त्रिभुवन सिंह बोल रहे हैं कि 10 तारीख को आपको पोलिंग बूथ पर 2 वोट, 4 वोट, 6 वोट, 5 वोट, 10 वोट डालना पड़े, तो आप पोलिंग बूथ पर डाल देना। आप लोगों को जीत के लिए लड़ना पड़े, अड़ना पड़े, तो वो भी कर लेना। बूथ पर भी हम लोग लड़ाई लड़ लेंगे। हमें बस जीत चाहिए। मामले में डीएम प्रभु नारायण सिंह और एसएसपी सुभाष चंद्र ने कहा कि पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। पोलिंग बूथों पर पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात है। अगर किसी के द्वारा फर्जी मतदान या फिर उत्पाद किया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीएम का कहना है कि उनके इस मामले की जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close