entertainmentउत्तरप्रदेश

कई महीनो से अपनी बेटी की तलाश में भटक रहे बुजुर्ग दंपति

बिल्हौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उत्तरीपुरा के मान्यवाद में रहने वाले राकेश दुबे ने बताया कि उनकी बेटी आकांक्षा दुबे जिसकी उम्र 26 साल है बीते 31 अगस्त 2024 को खेरेश्वर मंदिर के सरैया घाट पर दीपदान करने के लिए गई थी

कानपुर; कई महीनो से अपनी बेटी की तलाश में भटक रहे बुजुर्ग दंपति मंगलवार को कलेक्ट्रेट गेट के सामने बेटी की फोटो को गले में डालकर जोर-जोर से रोते और बेटी को ढूंढने की गुहार लगाते हुए नजर आए.वह रोते हुए कह रहे थे कि उनकी बेटी पिछले 6 महीने से लापता है पुलिस उनकी नहीं सुन रही एक बेटी ही उनका सहारा थी ना पता अब वह किस हाल में है वह जिंदा है या उसके साथ कुछ बुरा हो गया बुजुर्ग दंपति 30 मिनट तक कलेक्ट्रेट गेट पर इसी तरह रोते रहे सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस दोनों को अपने साथ ले आई यह पूरा मामला बिल्हौर थाना क्षेत्र का है पुलिस जब लड़की की तलाश नहीं कर सकी तो इसकी जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।
————-
बिल्हौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उत्तरीपुरा के मान्यवाद में रहने वाले राकेश दुबे ने बताया कि उनकी बेटी आकांक्षा दुबे जिसकी उम्र 26 साल है बीते 31 अगस्त 2024 को खेरेश्वर मंदिर के सरैया घाट पर दीपदान करने के लिए गई थी इसके बाद से वह घर नहीं लौटी परिजनों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका जिसके बाद उन्होंने बिल्हौर थाने में शिकायत दर्ज कराई उनका कहना है कि पुलिस वालों ने बताया कि जब मंदिर का सीसीटीवी देखा गया तब वह ई रिक्शा पर जाते हुए अच्छी मगर इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा सकी है कि उनकी बेटी आखिर कहां गई. वहीं अब इस मामले में बुजुर्ग दंपति ने पुलिस कार्रवाई को लेकर संतुष्टि नहीं दिखाई है इसके बाद अब यह जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है।
————-
बेटी के कई महीनों से मिलने के कारण आहत बुजुर्ग दंपत्ति मंगलवार दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय में फरियादी के लिए पहुंचे जहां आश्वासन से संतुष्ट न होने पर वह डीएम ऑफिस के बाहर ही लेट गए किसी तरह उन्हें वहां से उठाकर कलेक्ट्रेट गेट पर लाया गया इसके बाद वह वहां पर भी लेट गए और जोर-जोर से रोते और चिल्लाते हुए अपनी फरियाद अधिकारियों से की रोते हुए वह लगातार कह रहे थे कि पता नहीं 6 महीने से लापता उनकी बेटी जिंदा है कि नहीं.. वह जोर-जोर से कह रहे थे कि उनकी बेटी का अपहरण किया गया हमें नहीं लगता कि वह जिंदा है अगर है तो मेरे सामने लाया जाए.वह अपनी फरियाद लेकर पूर्व जिलाधिकारी व वर्तमान जिलाअधिकारी के साथ पुलिस कमिश्नर के दफ्तर भी दफ्तर गए हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
—————
पुलिस कमिश्नर कार्यालय में किया था आत्मदाह का प्रयास:
बेटी के न मिलने से परेशान दंपति ने इससे पहले पुलिस कमिश्नर दफ्तर में आत्मदाह का प्रयास किया था हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस अफसर ने दंपति को दबोच लिया था जिस वजह से कोई अनहोनी नहीं हुई थी आप ऐसे में एक बार फिर से पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने पूरे मामले की समीक्षा करते हुए लापता युवती की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया है. इसके साथ ही क्राइम ब्रांच टीम को भी लापता बेटी की जल्द से जल्द तलाश करने के लिए कहा है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close