बीजेपी से गठबंधन की अटकलों के बीच जयंत चौधरी का नया ट्वीट, लिखा – ‘खिचड़ी, पुलाव, बिरयानी..जो पसंद है खाओ’ …

पिछले काफी दिनों से सियासी गलियारों में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और अखिलेश यादव के गठबंधन को लेकर सवाल उठ रहे है। कभी रालोद प्रमुख जयंत के भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल जाती है तो कभी सपा रालोद गठबंधन को मजबूत बताया जाता है। वही ताजा ट्वीट्स को लेकर एक बार फिर उनके और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच बढ़ती दूरियों की भी चर्चा शुरू हो गई।
जयंत चौधरी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, ‘खिचड़ी, पुलाव, बिरयानी..जो पसंद है खाओ!’ अपने दूसरे ट्वीट में जयंत ने लिखा, ‘वैसे चावल खाने ही हैं तो खीर खाओ!’ इन दोनों ट्वीट को लेकर लोग सवाल उठाने लगे कि जयंत अचानक से खिचड़ी, पुलाव, बिरयानी और खीर की बात क्यों करने लगे हैं। क्या वह भाजपा के साथ जा रहे हैं या अपने गठबंधन को मजबूत करने का इशारा कर रहे हैं।
उधर, जयंत कई बार यह कह चुके हैं उनका गठबंधन सपा के साथ मजबूत है। यही नहीं उनकी पत्नी चारु ने भी यह कहा कि वह चवन्नी नहीं है जो पलट जाएं। लेकिन बीती रात जयंत ने एक के बाद एक दो ट्वीट करके फिर चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है।




