क्या छिड़ गया देश में तीसरा विश्व युद्ध? क्या खुद को दोहराने लगा है इतिहास?
क्या छिड़ गया देश में तीसरा विश्व युद्ध? क्या खुद को दोहराने लगा है इतिहास?

क्या छिड़ गया देश में तीसरा विश्व युद्ध? क्या खुद को दोहराने लगा है इतिहास?
रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बाद एक बार फिर युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। जिस तरह कि वैश्विक परिस्थिति निर्मित हो रही है, उससे ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर से इतिहास खुद करीब 100 साल बाद फिर दोहरा रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी विवाद के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी है और इसके जवाब में अब अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे कई शक्तिशाली देश एकजुट हो गए हैं और जवाबी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। ब्रिटेन जहां रूस पर शक्तिशाली प्रतिबंध लगाने की पैरवी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर फ्रांस भी रूस को उचित जवाब देने के पक्ष में है।
दरअसल यूक्रेन की मदद के लिए कई पश्चिमी देश आगे आ सकते हैं। वहीं चीन भी अब खुले तौर पर रूस के समर्थन में आ चुका है। रूस का एक बार फिर शक्तिशाली हो जाना, ऐसा अमेरिका कभी नहीं चाहेगा। करीब 100 साल पहले जब प्रथम विश्व युद्ध हो रहा था, उसी दरमियान दुनिया में घातक महामारी स्पेनिश फ्लू ने दस्तक दी थी और आज के हालात भी वैसे ही है। स्पेनिश फ्लू महामारी भी सबसे पहले जनवरी 1918 में सामने आई थे और दिसम्बर 1920 तक चली तब स्पैनिश फ्लू के कारण दुनिया में करीब 50 करोड़ लोग संक्रमित हुए थे तब भी जर्मनी और मित्र देशों के बीच युद्ध की स्थिति निर्मित हो गई थी और 100 साल बाद भी महामारी के बीच रूस और यूक्रेन व अन्य पश्चिमी देशों के बीच तीसरे विश्व युद्ध की आहट सुनाई दे रही है।