उत्तरप्रदेशराजनीती

प्रदेश में फिर लगा कांग्रेस को झटका एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक ने दिया इस्तीफा

प्रदेश में फिर लगा कांग्रेस को झटका एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक ने दिया इस्तीफा

प्रदेश में फिर लगा कांग्रेस को झटका एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक ने दिया इस्तीफा

एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक पद से इस्तीफा देने वाले विवेक सिंह पटेल ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका व राहुल गांधी के ऊपर देश विरोधी होने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं, विवेक सिंह ने राबर्ट्सगंज बढ़ोली चौराहे पर कांग्रेस का झंडा जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया. घटना रविवार की शाम की बताई जा रही है, जब विवेक सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा जलाया और कांग्रेस को राष्ट्रविरोधी बताते हुए विधानसभा चुनाव में विदेशों से फंडिंग लेने का आरोप लगाया.

विवेक सिंह पटेल ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व चारों प्रत्याशियों पर पैसे का बंदरबांट कर जनता के पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं, उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी को कुछ भी समझ नहीं आता. राहुल गांधी केवल बातें करते हैं और वह भी ऐसी कि जनता को समझ न आए. विवेक सिंह पटेल ने प्रियंका गांधी द्वारा के यूपी में प्रयासों की सराहना तो मगर यह भी आरोप लगाया कि वह जमीनी कार्यकर्ताओं से दूर होकर काम कर रही हैं. विवेक ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी की ओर से भी जमीनी कार्यकर्ताओं की भावना का ख्याल नहीं रखा जा रहा है.

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close