BarabankiSUICIDE

फेल होने के डर से लड़की ने दे दी अपनी जान

फेल होने के डर से लड़की ने दे दी अपनी जान

फेल होने के डर से लड़की ने दे दी अपनी जान

लोनिकटरा थाना क्षेत्र में स्थित हसनपुर गांव का है। यहां के निवासी राज बहादुर की पुत्री महिमा जिसकी उम्र लगभग 15 वर्ष है, वह गुरुवार की शाम से लापता थी। गांव के लोगों ने लड़की को गांव में ही नहर के पास आखिरी बार देखा था। जिसका शव अब शारदा नहर में उतराता मिला है। महिमा कक्षा 10 की छात्रा थी और वह सीएल मेमोरियल इंटर कॉलेज में पढ़ाई करती थी। वहीं पिता राज बहादुर का कहना है कि उसकी बेटी पढ़ाई करती थी। उसका इस बार हाईस्कूल का पेपर था, लेकिन तैयारी अच्छी न होने के चलते वह परीक्षा को लेकर परेशान थी। इसीलिये उसने यह कदम उठा लिया।

पिता के मुताबिक पुलिस लगातार उनकी बेटी की तलाश नहर में कर रही थी। आज गांव वालों और पुलिस ने जानकारी दी कि उनकी बेटी का शव शारदा नहर में उतराता मिला है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। हालांकि पिता ने लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पिता का कहना है कि उसकी बेटी पढ़ाई करती थी। उसका इस बार हाईस्कूल का पेपर था, लेकिन तैयारी अच्छी न होने के चलते वह परीक्षा को लेकर परेशान थी। इसीलिये उसने यह कदम उठा लिया।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close