shivpuri

होली के रंग में रंगे कलेक्टर और एसपी, लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

होली के रंग में रंगे कलेक्टर और एसपी, लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

होली के रंग में रंगे कलेक्टर और एसपी, लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

रंगों का त्योहार होता ही ऐसा है की क्या छोटा और क्या बड़ा क्या अधिकारी कर्मचारी क्या आम और क्या खास सब पर होली के त्यौहार का रंग ऐसा चढ़ा कि सभी भेदभाव रंगों की मस्ती में ओझल हो जाते हैं इस बार की होली पूरे प्रदेशवासियों के लिए अनोखी रही। क्योंकि कोरोना काल के समय दो साल तक लोग रंगों व उमंग का पर्व होली नहीं मना पाए थे लेकिन इस साल ऐसा कुछ भी नहीं था न कोरोना की रोक थी न किसी महामारी का प्रकोप।

इस साल होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं शिवपुरी जिले के कलेक्टर अक्षय कुमार व एसपी राजेशसिंह होली के रंग में रंगे नजर आए। होली के पर्व पर आज पुलिस ग्राउंड में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें कलेक्टर एसपी एवं समस्त थाना प्रभारी ने गाने गाए और जमकर ठुमके भी लगाए। कलेक्टर और एसपी का के ठुमके वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसने भी यह वीडियो देखा वो कहे बिना न रह सका होली के दिन दिल मिल जाते हैं रंगों में रंग खिल जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close