Mainpuriउत्तरप्रदेश

प्रेमी प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिये किया अंतिम संस्कार

प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली... घटना में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए रात में ही घरवालों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया घटना पर सभी लोग चुप्पी साधे हुए हैं

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली… घटना में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए रात में ही घरवालों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया घटना पर सभी लोग चुप्पी साधे हुए हैं…  मैनपुरीं थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक को पड़ोस के ही गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेम हो गया था… कुछ दिनों में दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की चर्चा परिजनों और ग्रामीणों तक भी पहुंच गई… परिजनों ने युवती के गैर जाति का होने के चलते विरोध किया… युवती के परिजनों ने भी पाबंदियां लगाना शुरू कर दीं… प्रेमी युगल इस घुटन को बर्दाश्त नहीं कर सके और देर रात दोनों ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली… जानकारी होने के बाद दोनों के परिजनों ने आनन फानन में पुलिस को भनक लगे बगैर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया…

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close