
पैसों की बारिश का लालच देकर गैंगरेप किया सामूहिक दुष्कर्म 17 साल की लड़की को ले गए फरीदाबाद
पटना की 17 साल की लड़की के साथ पैसों की बारिश का लालच देकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। आर्थिक तंगी से परेशान दो लड़कियों को उनकी पहचान की ही एक महिला ने पूजा करने पर पैसों की बारिश होने का लालच दिया। जिसके झांसे में दोनों आ गई। पूजा के लिए दोनों लड़कियां पहले पटना से बनारस पहुंची। वहां उन दोनों को कहा गया कि फरीदाबाद में ये खास पूजा होगी। करीब 10 लोग दोनों को फरीदाबाद में एक ढोंगी बाबा के घर ले गये।
जहां पूजा का ढोंग किया गया। कुछ देर बाद उस लड़की को प्रसाद खाने के लिए दिया गया। इसके बाद वो बेहोश हो गई। फिर लड़की के साथ ढोंगी बाबा समेत 10 लोगों ने बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद बिस्तर पर नोट बिछाए गए और लड़की को उसके ऊपर सोने को कहा गया। बिना कपड़ों के यहां लड़की का वीडियो भी बनाया गया। पीड़िता की सहेली के पीरियड्स चल रहे थे, इसलिए वो बच गई।