
कांग्रेस के कद्दावर नेता मीडिया से हुई रूबरू ,मीडिया के सामने स्वीकार की आप से संपर्क की बात
पंजाब में कांग्रेस को साफ कर सत्ता तक पहुंची आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में भी सियासी खेला की गुंजाइश बना रही है। किसी समय मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे प्रदेश के कद्दावर नेता टीएस सिंहदेव ने मीडिया के सामने स्वीकार किया है कि आम आदमी पार्टी ने उनसे संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से मेरी मुलाकात कभी नहीं हुई है, लेकिन उनके लोगों का मुझ तक संदेश जरूर आया था। मैं कांग्रेस में हूं और बना रहूंगा। दरअसल, ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद का फार्मूला फेल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात पर चर्चा जोरों पर थी कि टीएस सिंहदेव कांग्रेस छोड़कर किसी अन्य पार्टी में जा सकते हैं।
मेरे परिवार की पांच पीढ़िया कांग्रेस के साथ रही। कांग्रेस के बाहर जाने का मैं सोच भी नहीं सकता। BJP को लेकर उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत नहीं बल्कि वैचारिक रूप से जिस दल से मेरी असहमति कदम-कमद पर रही वहां कभी विधायक, मंत्री या जनप्रतिनिधि बनकर काम नहीं कर सकता। इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया लहजे में ये भी कहा कि वैसे भी बीजेपी वाले मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। आपको बता दें कि सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में हम सबने भाग लिया। घोषणा पत्र में पहल की, लोगों से मिला। पार्टी चुनाव में जीत कर आई।