शक के चलते पति बना हैवान पति ने सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट
शक के चलते पति बना हैवान पति ने सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट

शक के चलते पति बना हैवान पति ने सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
यहां शक के चलते एक पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सिल दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महिला ने
पुलिस से पति को कठोर दंड न देने की गुजारिश की है।
घटना मामला माडा थाना क्षेत्र के बंधौरा चौकी की है। ASP अनिल सोनकर ने बताया कि
24 अगस्त को पीड़ित महिला थाने आई। उसकी उम्र करीब 45 साल की है। उसका पति हमेशा उस पर शक करता था। इसी शक के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया वही अब महिला की हालत फिलहाल ठीक है। जानकारी के मुताबिक, महिला का पति इलाके का झोलाछाप डॉक्टर है। बताया गया कि महिला ने शिकायत करने के बाद पुलिस से कहा कि पति को कठोर सजा मत देना, केवल डांट कर छोड़ देना। ASP अनिल सोनकर ने बताया कि महिला की गुजारिश है कि पति को माफी मिल जाए। पत्नी के साथ उसके बच्चे, बहू, बेटियां सभी उसे छोड़ने का कह रहे हैं। परिवार का कहना है कि इससे समाज में उनकी हालत खराब हो जाएगी। मामला ज्यादा तूल पकड़ा तो परिवार बिखर जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 322, 324, 506-B, 498-A के तहत केस दर्ज किया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।