Gorakhpur

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ABVP कार्यकर्ताओं का हंगामा, छात्रों ने जमकर की मारपीट व तोड़फोड़

कुलपति व प्राक्टर को जमकर पीटा
एबीपी कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच हुई झड़प
पुलिस ने कई एबीपी कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को उस वक्त भड़क उठा जब सुबह से धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं से वार्ता से इनकार करते हुए कुलपति बाहर नहीं निकले। पुलिस की सुरक्षा में कक्ष से बाहर निकले तो कार्यकर्ता आक्रामक हो गए। कार्यकर्ताओं ने कुलपति व कुलसचिव पर गमले चलाकर हमला कर दिया।

बता दे दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा कुलपति व प्राक्टर की जमकर पिटाई की गई है। कई दिनों से धरने पर बैठे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा शुक्रवार दोपहर बाद फूट गया। कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव को बुरी तरह पीटा है। घटना को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा खड़ा हो गया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति कक्ष में घुसकर तोड़फोड़ किया है। दरवाजा उखाड़कर फेंक दिया गया है। यही नहीं पुलिस और एबीपी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई तक हो गई। वही पुलिस ने कई एबीपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया। वही एबीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर बदसूलती का आरोप लगाया।

बता दे गोरखपुर विश्वविद्यालय में फीस कि वृद्धि को लेकर विश्वविद्यालय के छात्र एवं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कई दिनों से धरने पर बैठे हैं l आज सुबह से एबीवीपी कार्यकर्ता गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। दोपहर बाद तक कुलपति का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तीन बजे तक कुलपति बाहर नहीं निकले। जिसके बाद कार्यकर्ता कुलपति कक्ष में पहुंच गए। इस दौरान पुलिस अपनी सुरक्षा में कुलपति को बाहर निकाल रही थी, कि कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। कुलपति को पीटने के साथ ही बीच- बचाव कर रहे पुलिसकर्मियों से भी कार्यकर्ताओं ने जमकर मारपीट किया।

 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close